पत्थर जैसा शरीर, कंचे जैसी आंख, समुन्द्र में मिली इस दुर्लभ प्रजाति शार्क को देख मचा हड़कंप
Tue, 27 Sep 2022
| 
आस्ट्रेलिया के न्यू साऊथ वेल्स के तट से दूर समुद्र में एक भयानक मछली मिली है। दिखने में तो यह शार्क जैसी है लेकिन इसकी प्रजाति का पता नहीं चल रहा है क्योंकि वैज्ञानिकों ने इससे पहले ऐसी कोई मछली नहीं देखी थी।

पूरा शरीर पथरीला है। आंखें कंचे की तरह गोल और मृत। दांत बहुत भयावह और ब्लेड की तरह धारदार हैं। इस रहस्यमयी मछली को देखकर वैज्ञानिक परेशान हैं।

इस मछली को फिलहाल ट्रैपमैन बरमागुई के नाम से पुकारा जा रहा है क्योंकि इसी नाम के मछुआरे ने न्यू साऊथ वेल्स से दूर समुद्र में जाल बिछाकर इसे पकड़ा है। ट्रैपमैन ने इसकी तस्वीर फेसबुक पर शेयर की जिसके बाद यह फोटो वायरल होने लगी।