home page

Jio 5G Smartphone: Jio और Google ला रही है सबसे ज्यादा फीचर्स वाला 5G Smartphone

 | 
Jio 5G Smartphone: Jio और Google ला रही है सबसे ज्यादा फीचर्स वाला 5G Smartphone

Reliance AGM 2022: आज रिलायंस ने अपनी वार्षिक बैठक की है जिसमें कंपनी ने 5G सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी सालाना मीटिंग में Jio 5G सर्विस को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने एक किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की भी घोषणा की है।

कंपनी ने ऐलान किया है कि जियो इस फोन को गूगल के साथ पार्टनरशिप में बना रही है। फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन काफी समय से Jio 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है जो हम आपको यहां बता रहे हैं।

JioPhone 5G की संभावित विशेषताएं:

JioPhone 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जा सकता है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, इस फोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले भी है। वहीं, फोन में डुअल कैमरा दिया जा सकता है। इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, फोन में प्रगति ओएस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

JioPhone 5G संभावित कीमत:

कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि JioPhone 5G को भारत में सबसे कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन अब तक का सबसे सस्ता 5जी फोन होगा। इसकी कीमत करीब 12,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि जियोफोन नेक्स्ट को पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का सबसे सस्ता 4जी फोन था। कहा जा रहा है कि JioPhone 5G के लिए किस्त या अन्य ऑफर्स भी दिए जा सकते हैं।