Mumtaz को अपने सपनों की रानी बनाना चाहते थे Yash Chopra, इस वजह से नही ले पाए सात फेरे

बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर यश चोपड़ा भले ही आज हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उनकी फिल्में आज भी सभी का मनोरंजन करती हैं. उनकी फिल्मों को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।

उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और साथ ही कई सुपरस्टार भी। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में भी प्यार को काफी अहमियत दी। आज की कहानी में हम आपको यश चोपड़ा के जीवन के उस पहलू के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

मुमताज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज जिन्होंने 60 और 70 के दशक में लाखों दिलों पर राज किया। उनके लाखों चाहने वालों में यश चोपड़ा का नाम भी शामिल था। मुमताज भी यश चोपड़ा के प्यार में पागल थी। इतना ही नहीं ऐसी खबरें भी आई थीं कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। दोनों जब एक दूसरे को पसंद करते थे तब सिंगल थे।

उस समय निर्देशक यश चोपड़ा मुमताज को इतना चाहते थे कि उन्होंने सायरा बानो के साथ मुमताज को अपनी फिल्म 'आदमी और इंसान' में साइन कर लिया। फिल्म में सायरा बानो मुख्य अभिनेत्री थीं और मुमताज साइड हीरोइन थीं। लेकिन यश चोपड़ा ने मुमताज की मोहब्बत में अपना रोल बढ़ाया और इतना ही नहीं, बल्कि उनके लिए एक स्पेशल सॉन्ग भी शूट किया. जबकि सायरा बानो फिल्म में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं. मुमताज यश चोपड़ा की फिल्म में साइड हीरोइन से बदलकर लीड एक्ट्रेस बनीं।

इस फिल्म के बाद यश चोपड़ा और मुमताज का प्यार और गहरा हो गया। इसके बाद जब यश चोपड़ा के बड़े भाई को दोनों के प्यार के बारे में पता चला तो वह रिश्ता लेकर मुमताज के घर गए, लेकिन बात नहीं बनी। उस समय मुमताज अपने करियर के चरम पर थीं। इस वजह से उनका परिवार उस वक्त उनसे शादी नहीं करना चाहता था। इस वजह से दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया।

मुमताज से अलग होने के बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी की जबकि मुमताज ने अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दिया। बाद में काका यानि राजेश खन्ना के साथ मुमताज की जोड़ी काफी मशहूर हुई। बाद में उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को भी छोड़ दिया।