home page

MMS Video के बाद अक्षरा सिंह का नया वीडियो आया सुर्खियों में, आपने देखा क्या

 | 
MMS Video के बाद अक्षरा सिंह का नया वीडियो आया सुर्खियों में, आपने देखा क्या

Bhojpuri Star Akshara Singh: कुछ दिनों पहले MMS लीक होने को लेकर चर्चाओं में रही अक्षरा सिंह ने अपना नया वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। अक्षरा सिंह का ये लेटेस्ट वीडियो उनके किसी भोजपुरी गाने या उनकी कोई कॉमेडी रील से नहीं जुड़ा है। अक्षरा का ये नया वीडियो उनके नए मराठी लुक से जुड़ा है।

क्या मराठी इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं अक्षरा

अक्षरा ने एक क्लासिकल मराठी सॉन्ग पर अपने कातिलाना एक्सप्रेशन के साथ ये नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मराठी लुक में अक्षरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अक्षरा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, इनदिनों वह निशांत भट्ट से मराठी सीख रही हैं। आपको बता दें निशांत भट्ट एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट हैं। अक्षरा ने ये भी लिखा कि वह उन्होंने इस मराठी गाने के साथ एक्सप्रेशंस को मैच करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। अक्षरा ने इस गाने को उनका फेवरेट सॉन्ग बताया है।

अक्षरा के नए भोजपुरी सॉन्ग पर भी फैन्स लुटा रहे हैं प्यार

अक्षरा का मराठी भाषा सीखना उनकी मराठी इंडस्ट्री में एंट्री की ओर इशारा भी हो सकता है। लेकिन एक्ट्रेस भोजपुरी फैन्स को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अक्षरा अभी भी पहले की ही तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। अक्षरा ने मराठी सॉन्ग वीडियो से पहले अपने नए भोजपुरी गाने के वीडियो को भी फैन्स के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा फैन्स को अपने नए भोजपुरी गाने 'हमरो को देखी लोग हजार' पर प्यार लुटाने के लिए उनका शुक्रियाअदा करती नजर आ रही हैं।

क्या सच में अक्षरा का MMS हुआ है लीक? ये है सच

हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबरें आईं कि सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, कुछ यूट्यूब चैनल्स में ये दावा किया जा रहा है कि अक्षरा का कोई पर्सनल एमएमएस वायरल हो रहा है और इसके बाद एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसमे दावा किया गया कि एमएमएस लीक होने के बाद अक्षरा ने रोते हुए वीडियो शेयर किया है। फैंस भी हैरान रह गए कि आखिर ये सब हो क्या रहा है। लेकिन आपको हम बता दें कि अक्षरा का कोई वीडियो लीक नहीं हुआ है।