home page

दिव्यांका त्रिपाठी एक एपिसोड की लाखों में लेती है सैलरी, एक्ट्रेस की पहली सैलरी जान हैरान रह

 | 
दिव्यांका त्रिपाठी एक एपिसोड की लाखों में लेती है सैलरी, एक्ट्रेस की पहली सैलरी जान हैरान रह

दिव्यांका त्रिपाठी पहली सैलरी: दिव्यांका त्रिपाठी की गिनती छोटे पर्दे की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है। दिव्यांका को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके पीछे उनकी मेहनत और संघर्ष है। दिव्यांका एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और भोपाल में पली-बढ़ी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से की थी। इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ​​की जोड़ी नजर आई थी. शो के दौरान दोनों के अफेयर के भी चर्चे हुए थे, हालांकि 8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ये कपल एक दूसरे से अलग हो गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी एक एपिसोड के लिए 1 लाख से 1.5 लाख तक चार्ज करती हैं. हालांकि, जब आप जानेंगे कि दिव्यांका को अपने करियर के शुरुआती दौर में कितनी फीस मिली थी, तो आप दंग रह जाएंगे? दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन की एंकर के तौर पर की थी, उस दौरान उन्हें महज 250 रुपये फीस के तौर पर मिले थे।

इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन को खूब पसंद किया गया था, यह उस दौर के हिट शो में से एक था। इसके बावजूद लंबे समय तक दिव्यांका को कोई काम नहीं मिला। हालांकि दिव्यांका ने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं।

दिव्यांका के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ ये है मोहब्बतें

दिव्यांका की मेहनत ने ही उन्हें ये है मोहब्बतें जैसा शो दिलाया। यह शो दिव्यांका के करियर के लिए किसी टर्निंग पॉइंट से कम नहीं साबित हुआ। दिव्यांका ने इस शो में इशिता भल्ला की भूमिका निभाकर जो लोकप्रियता हासिल की, उसका नतीजा यह है कि वह टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

उसके बाद दिव्यांका वेब सीरीज में भी नजर आई थीं। दिव्यांका को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 में जबरदस्त स्टंट करते हुए भी देखा गया था। बेशक दिव्यांका शो की ट्रॉफी नहीं जीत सकीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेम खेला, उसकी खूब चर्चा हुई।