पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों का अंतिम परिणाम हुआ जारी, फटाफट यहां से करें चेक

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (जीडी और रेडियो) भर्ती परीक्षा 8 जनवरी से 17 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 23 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए कुल 31,208 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब, अंतिम परिणाम 12 नवंबर, 2022 को घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करने के बाद अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट कैसे चेक करें नीचे देखा जा सकता है।
एमपीपीईबी एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
चरण 1: एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
चरण 2: अपनी इच्छित भाषा का चयन करने के बाद, 'परिणाम टैब' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: यहां '2020' पर क्लिक करें और भर्ती परीक्षा में 'पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2020 - अंतिम परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: एक नया पेज खुलेगा, यहां दिए गए स्कोर विवरण लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
चरण 6: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 7: इसे चेक कर डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
यह भी पढेंः रेलवे ने क्लर्क, स्टेशन मास्टर समेत 500 से अधिक पदों पर मांगे आवेदन, 12वीं पास करें फटाफट अप्लाई
बता दें कि यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के कुल 4000 रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू किया गया था। इनमें कांस्टेबल रेडियो के 138 और कांस्टेबल जीडी के 3862 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी 2021 से 11 फरवरी 2021 तक खुले थे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।