home page

डिग्री पास महिलाओं के लिए 2650 से अधिक पदों पर नौकरी, देखें डिटेल

 | 
डिग्री पास महिलाओं के लिए 2650 से अधिक पदों पर नौकरी, देखें डिटेल

UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने मुख्य सेविका पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार UPSSSC Head Servant Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।

UPSSSC Mukhya Sevika Vacancy: इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी में मुख्य सेविका के 2693 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 1079 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 269 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 727 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 565 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 53 पद शामिल हैं।

UP Mukhya Sevika Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

मुख्य सेविका पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सोशियोलॉजी / सोशल वर्क / होम साइंस आदि विषयों से आर्ट्स में ग्रेजुएशन होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UP Mukhya Sevika Application: यहां करें अप्लाई

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा। ‌उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अगस्त से 24 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इसके लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।