home page

बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में में मुख्य सेविका के 2693 पदों भर्ती

 | 
बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में में मुख्य सेविका के 2693 पदों भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्तीकराए जाने का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती में साल 2021 के PET में शामिल हुए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।

आयोग की ओर से हेड-सर्वेंट के पदों पर कराई जाने वाली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कला वर्ग में ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत तीन अगस्त से की जानी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं या आयोग की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

आयुसीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) के द्वारा मुख्य सेविका के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सबसे पहले पीईटी 2021 के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बादउम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना देख लें।

कितना मिलेगा वेतन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में मुख्य सेविका के पदों पर अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को चयन के बाद ग्रेड पे- 5200 से 20,200 के अंतर्गत लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा। सैलरी से जुड़ीजानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं।