home page

TGT के पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट डिटेल चेक कर करें आवेदन

 | 
TGT के पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट डिटेल चेक कर करें आवेदन

SSA Chandigarh Teacher Vacancy 2022: कम से कम स्नातक तक की पढ़ाई पूर्ण कर चुके लोग अगर शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो उनके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि चंडीगढ़ में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अगर शिक्षक बनने का सपना पूरा करना है तो जल्दी से आवेदन कर दें। क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया बहुत ही सरल तरीके से होने वाली है।

आयु सीमा और सैलरी (Age Limit for SSA Chandigarh Teacher Vacancy 2022)

समग्र शिक्षा अंतर्गत चंडीगढ़ में कई शिक्षकों की भर्ती की जानी है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए।

बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन 12 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 तक जा सकता है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2022 है। अनुबंध के आधार पर हर महीने 35400 रुपए शिक्षकों को दिए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया और पद (Selection Process For SSA Chandigarh Teacher Vacancy 2022)

भर्ती के लिए 26 अक्टूबर 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 150 प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के पूछे जाएंगे। जिनके अंक भी 150 होंगे। इस परीक्षा को पास करने के बाद मैरिड तैयार की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार कुल 90 पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसमें टीजीटी अंग्रेजी के 17 पद, टीजीटी हिंदी के 3 पद, टीजीटी पंजाबी के 2 पद, टीजीटी गणित के 17 पद, टीजीटी साइंस के 31 पद, टीजीटी साइंस के 4 पद और टीजीटी सामाजिक अध्ययन के 16 पद हैं।