home page

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 नवंबर से आवेदन शुरू

 | 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 नवंबर से आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 200 पदों की विज्ञप्ति जारी की है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा एवं विभाग के अधिकारियों के प्रयास से आयोग ने यह विज्ञप्ति जारी की है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022 23 की क्रियान्विति में भर्ती होगी।

बता दें। प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर पहली बार हो रही है खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती। यह भर्ती होने से नगरपालिका लेवल 2 तक नियुक्त हो सकेंगे खाद्य सुरक्षा अधिकारी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती होने से मिलावट पर लगाम लगेगी।

1 नवंबर से आवेदन शुरू

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार 1 नवंवर से 30 नवंबर 2022 रात्रि 12 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम एवं 40 से कम होनी चाहिए। 200 पदों पर भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आयोग के सचिव एचएल अटल ने यह जानकारी दी। आयोग की वेबसाइट पर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।

सरकार के अभियान को मिलेगी गति

बता दें, राजस्थान में शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नहीं होने के कारण गहलोत सरकार का यह अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। पर्याप्त स्टाफ के अभाव में मिलावटखोरों के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने भर्ती को लेकर सक्रियता दिखाई। स्वास्थ्य विभाा के अधिकारियों के प्रयासों से आज भर्ती एजेंसी आरपीएससी ने 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है।