भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में नौकरी का अच्छा मौका, आवेदन से पहले जाने जरूरी जानकारी

BSNL Recruitment 2022: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), हरियाणा सर्कल ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार BSNL Haryana Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू की गई है।
BSNL Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 44 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। बीएसएनएल में अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 8000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
BSNL Job 2022: कौन कर सकता है आवेदन
भारत संचार निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही किसी भी विषय में भारत सरकार, AICTE या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
BSNL Job Application 2022: यहां करें अप्लाई
अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 साल के लिए की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर 19 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।