home page

डिप्लोमा से डिग्री पास के लिए 7983 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, ये रही आवेदन से सिलेक्शन की डिटेल

 | 
MPPEB

Govt Vacancy Jobs, MPPEB Group-2 Sub Group-4 Recruitment: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप समूह 2 उप समूह 4 के विभिन्न पदों के लिए फिर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है।

MPESB द्वारा नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया गया कि अब कुल 7983 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पदों को बढ़ा दिया गया है। MP Patwari Vacancy 2022 के तहत सिर्फ पटवारी के 6755 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 3555 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन नया नोटिफिकेशन जारी करके मध्य प्रदेश शासन द्वारा 4428 पद बढाकर, इस भर्ती के तहत 7983 पदों पर भर्ती की जाएगी। MPPEB द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 05 जनवरी 2023 से भरे जायेगें।

योग्य आवेदक एमपी ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विभाग द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन की लिंक इसी पोस्ट में दी गई है। यहाँ पटवारी भर्ती परीक्षा से सबंधित अन्य जानकरी भी देखें।

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती 2022 में आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी। अभ्यर्थियों को MPPEB की वेबसाइट www.peb.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म 19 जनवरी 2023 तक जमा करना होगा। निचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

MP Patwari Vacancy 2023 Apply Online करने के लिए सबसे पहले आपको एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा.

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आप सीधे होमपेज पर पहुंच जाएंगे.
  • होम पेज पर आपको MP Patwari Vacancy 2023 Apply Online करने का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है.
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा.
  • इस आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें.
  • आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • इस तरह आप आसानी से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.