अगर आप है डिप्लोमा या डिग्री पास तो DRDO दे रहा है आपको बिना परीक्षा नौकरी, देखें डिटेल

Govt Vacancy Jobs: DRDO भर्ती 2022: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने की सोच रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इसके लिए DRDO ने डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों (DRDO भर्ती 2022) पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।
इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक https://drdo.gov.in/ के जरिए सीधे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन (DRDO भर्ती 2022) देख सकते हैं। इस भर्ती (DRDO भर्ती 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 17 पद भरे जाएंगे।
डीआरडीओ भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 1 नवंबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 नवंबर
रेलवे नौकरी में नौकरी का सपना होगा पूरा, रेलवे करेगा 35000 से अधिक पदों पर भर्ती
डीआरडीओ भर्ती 2022 के लिए रिक्ति विवरण
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल पदों की संख्या- 17 है
डीआरडीओ भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक/डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि के लिए प्रशिक्षण या नौकरी का अनुभव होना चाहिए।
डीआरडीओ भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन योग्यता (आवश्यक योग्यता का प्रतिशत/अंक) के आधार पर किया जाएगा। केवल चयनित उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय "मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट" जमा करना होगा।