HAL ने अप्रेंटिस के लिए जारी की अधिसूचना, जाने कब तक और कैसे करें आवेदन

Govt Vacancy Jobs, HAL Apprentice Recruitment 2022: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्तियां विभिन्न विभागां के लिए निकाली गई है। इनमें Aeronautical, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स, Metallurgy एंड मैटेरियल साइंस, मैकेनिक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन/ Avionics/ इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शामिल हैं।
अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे NATS का आधिकारिक पोर्टल portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इसके बाद, नोटिफिकेशन चेक करने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 दिसंबर 2022 (गुरुवार) को निर्धारित वॉक-इन चयन के लिए उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन और अन्य डिटेल्स की जांच कर सकते हैं।
इंटरव्यू के दौरान लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
इंटरव्यू के दौरान पंजीकरण फॉर्म की प्रति लानी होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों और एक सेट स्व-सत्यापित फोटो कॉपी और दो पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ TTI में रिपोर्ट करना होगा।
इसके अलावा, ज्यादा जानकारी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
How To Download: HAL Apprentice Recruitment 2022 Notification: अप्रेंटिस के पदों से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (National Apprenticeship Training Scheme, NATS) की आधिकारिक वेबसाइट पर portal.mhrdnats.gov.in जाएं।
इसके बाद, होम पेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं। अब होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है Notification for Walk-in Interview for selection of Diploma (Technician) Apprentices in M/s. Hindustan Aeronautics Limited, Bangalore।
इसके बाद अब आपको एक नई विंडो में एचएएल अप्रेंटिस भर्ती 2022 अधिसूचना की पीडीएफ मिलेगी।
अब एचएएल अप्रेंटिस भर्ती 2022 अधिसूचना डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।