home page

अब Aadhar Card में फोटो और फोन नंबर बदले बिना कोई डॉक्यूमेंट, UIDAI ने शुरू की ये खास सुविधा

 | 
Aadhar Card Update

Aadhaar Update Process: UIDAI आधार यूजर्स के लिए एक शानदार सुविधा लेकर आया है। अब आप बिना दस्तावेजों के भी अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपने 'परिवार के मुखिया' की स्वीकृति की आवश्यकता होती है। कई बार लोगों को आधार अपडेट कराने में एक आम समस्या का सामना करना पड़ता है।

ऐसे कई लोग हैं जिनके पास आधार के अलावा कोई वैध दस्तावेज नहीं है। ऐसे में आधार में दर्ज जानकारी को अपडेट कराना मुश्किल होता है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए UIDAI 'परिवार के मुखिया' आधारित आधार अपडेट प्रक्रिया लेकर आया है। इस विकल्प के जरिए आप अपने घर के मुखिया के दस्तावेजों की मदद से अपने आधार में दर्ज जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

यह सुविधा किसके लिए उपयोगी है?

'परिवार के मुखिया' आधारित आधार अपडेट प्रक्रिया उन लोगों के लिए बहुत मददगार है, जिनके पास खुद के दस्तावेज नहीं हैं। वे लोग अपने परिवार के मुखिया के दस्तावेजों का उपयोग कर आधार में दर्ज जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। संतान, पत्नी/पति, माता-पिता जैसे लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। कई बार बच्चों के पास आधार के अलावा कोई दस्तावेज नहीं होता है।

ऐसे में वह अपने माता-पिता के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अपना आधार अपडेट करा सकता है। UIDAI ने इस मामले पर 3 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि अब 'परिवार के मुखिया' के दस्तावेजों की मदद से आप अपने खुद के दस्तावेजों के बिना भी आधार अपडेट कर सकते हैं.

'परिवार के मुखिया' के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
UIDAI ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि अगर आप अपने आधार कार्ड को 'परिवार के मुखिया' के दस्तावेजों के जरिए अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस शख्स से अपना रिश्ता साबित करना होगा. इसके लिए आपको राशन कार्ड, मार्कशीट, मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट जैसे दस्तावेज की जरूरत होगी, जिसमें आपके घर के मुखिया का नाम दर्ज हो। अगर आपके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है तो आप स्व-घोषणा द्वारा यूआईडीएआई पास जमा करके परिवार के मुखिया के आधार को अपडेट कर सकते हैं।

यहां 'परिवार के मुखिया' की मदद से अपने आधार को अपडेट करने का तरीका बताया गया है-

  • परिवार के मुखिया के दस्तावेजों की मदद से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आप सबसे पहले माय आधार पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • इस पोर्टल पर जाएं और आधार अपडेट प्रक्रिया चुनें।
  • इसके बाद आधार में एड्रेस अपडेट के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद अगर आपके पास खुद का दस्तावेज नहीं है तो पता अपडेट करने के लिए 'परिवार के मुखिया' का आधार नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद आपको रिलेशनशिप डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद पता अपडेट कराने के लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा।
  • इसके बाद एचओएफ को सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भेजा जाएगा। इसके बाद उसे 30 दिन के अंदर आधार पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद आपका आधार आपके HOF की मंजूरी से अपडेट हो जाएगा।
  • ध्यान रखें कि यदि 30 दिनों के भीतर अनुमोदन प्राप्त नहीं होता है, तो यह अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाएगा।