home page

Haryana को मिलेगी 550 Electric bus की सौगात, इन जिलों में शुरू होगी सर्विस

 | 
Electric bus Service In Haryana
Electric bus Service In Haryana: हरियाणा में जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी 550 इलेक्ट्रिक बसें। इसके लिए दो कंपनियों की बोली सरकार के पास पहुंच चुकी है और अगली हाई पावर परचेज मीटिंग में एक कंपनी के रेट को मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में बसें खरीदने का प्रस्ताव पास हो गया है. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी कुछ दिन पहले इसका ऐलान कर चुके हैं।

ये बसें राज्य के सभी नगर निगमों के लिए खरीदी जाएंगी। प्रत्येक नगर निगम को 50 बसें आवंटित की जाएंगी। 100 बसें गुरुग्राम में ही खरीदी जाएंगी। जिसमें 50 रोडवेज और 50 गुरुग्राम विकास प्राधिकरण द्वारा खरीदी जाएगी। इसके अलावा करनाल, अंबाला, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत नगर निगमों के लिए बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा ये बसें रेवाड़ी और दिल्ली डिपो में भी शामिल होंगी।

Electric bus की कीमत 1 करोड़ 40 लाख है

हरियाणा सरकार ने 2025 तक राज्य में 30 प्रतिशत वाहनों के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा है। इसके तहत इन बसों को खरीदा जा रहा है। केंद्र सरकार इन बसों में 50 फीसदी हिस्सा देगी। एक बस की कीमत 1 करोड़ 40 लाख है। इसमें केंद्र सरकार 70 लाख देगी।

एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर चलेगी Electric bus

इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर चलेंगी। यह लोकल रूट पर चलेगी। इसे चार्ज होने में आधा घंटा लगेगा। यह 36 सीटर और 52 सीटर में उपलब्ध होगी। इन्हें चार्ज करने की सुविधा सिर्फ रोडवेज बस डिपो पर ही उपलब्ध होगी। 10 लाख किलोमीटर तक बसें चलाने का लक्ष्य है। बस के रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।