अब आपकी बेटी की शादी के लिए सरकार देगी 55000 हजार रुपये, जाने कैसे उठाएं योजना का लाभ

What is Mukhyamantri kanya vivah yojana: बुधवार को शिवराज सरकार द्वारा अपने चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया गया। मध्य प्रदेश में पहली बार ई-बजट पेश किया गया। इस बजट में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार द्वारा सभी को साधने की कोशिश की गई है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र पर महत्वपूर्ण फोकस किया गया है। इसके अलावा एक लाख की भर्ती की घोषणा की गई है। कई नवीन योजनाओं में बजट के दायरे को बढ़ाया गया है। शिवराज सरकार के इस बजट में महिलाओं के लिए खजाना खोला गया है। साथ ही उद्योग क्षेत्र को भी बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।
मध्यप्रदेश में वित्तवर्ष 2023-24 के लिए कुल बजट 3 लाख 14 हजार 025 करोड़ रुपए का पेश किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकार द्वारा 2.79 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।
Mukhyamantri kanya vivah yojana: इस बजट में गरीब कन्याओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया हैं. सरकार द्वारा अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए विवाह के लिए 55000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी जबकि इसे पहले यह देय राशि 51 हजार रुपये थी। इसके लिए 80 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 Apply
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है वह ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है | इस Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे बेटी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी | इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए | इस योजना का लाभ आदिवासी अचलो में प्रचलित विवाह पद्धति से एकल विवाह करने पर भी दिया जायेगा |
Mukhyamantri kanya vivah yojana का उद्देश्य
जैसे की आप लोग जानते है कि बहुत से ऐसी लोग है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते तथा गरीब होने के कारण अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरत को भी पूरा नहीं कर पाते इस समस्या पर ध्यान देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 को शुरू किया है इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों और विधवा महिलाओ की शादी के लिए 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना | जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सकते है |
How much amount will be received in Mukhyamantri kanya vivah yojana
नवदम्पति के खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना के लिए 43000 रूपये का खर्च किया जायेगा |
इस योजना के तहत हर कन्या के विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री को खरीदने के लिए 5000 रूपये खर्च किया जायेगा |
सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति कन्या 3000 रूपये का खर्च किया जायेगा |
इस तरह कुल 51 ,000 रूपये की धनराशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जायेगे |
Benefits of Mukhyamantri kanya vivah Scheme
इस योजना का लाभ राज्य के उन परिवारों की बेटियों को प्रदान किया जायेगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है । ऐसे परिवार की बेटी की शादी में सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी ।
BPL परिवार की बेटी की शादी में सरकार 5,000 रुपये की एकमुश्त रकम देगी। यह रकम लड़की के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाएगी ।
Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के गरीब निराश्रित ,निर्धन ,जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा महिलाओ /तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए राज्य सरकार 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ।
MP Kanya Vivah Scheme के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी ।इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ।
Eligibility For Mukhyamantri kanya vivah yojana
आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
इस योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
ऐसी परित्यक्ता महिला जो निराश्रित हो और स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से सक्षम न हो। इसके अलावा जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
Kanya Vivah Yojana MP के तहत कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए |
लाभार्थी के अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो |
What is Requitred Document for Mukhyamantri kanya vivah yojana
- आवेदक का आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या का आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र कोड
- गरीबी रेख से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड
- कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
How to Online Registration For Mukhyamantri kanya vivah yojana
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना की Official Website पर जाना होगा |
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
- इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा | इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,आयु आदि भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा | लॉगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |
How to Offline Apply for Mukhyamantri kanya vivah yojana
यदि आप MP Kanya Vivah Scheme 2022 के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा | एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा | इसके बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके अपने नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा |
How to Check Mukhyamantri kanya vivah yojana List Name
सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
इस होम पेज पर आपको हितग्राहियो की सूची का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से स्वीकृत हितग्राहियो की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
MP Kanya Vivah Yojana हितग्राहियो की सूची
आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
सभी जानकारी भरने के बाद आपको हितग्राहियो की सूची देखे के बटन पर क्लिक करना होगा।
इस तरह आप सत्यापित लाभार्थियों की सूची देख सकते है।
MP Kanya Vivah Yojana भुगतान प्राप्त हितग्राहियों की सूची
सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
इस होम पेज पर आपको हितग्राहियो की सूची का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से भुगतान प्राप्त हितग्राहियों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
MP Kanya Vivah Yojana भुगतान प्राप्त हितग्राहियों की सूची
इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
सभी जानकारी भरने के बाद आपको हितग्राहियो की सूची देखे के बटन पर क्लिक करना होगा।
इस तरह आप भुगतान प्राप्त हितग्राहियों की सूची देख सकते है।
Helpline Number Of Mukhyamantri kanya vivah yojana
अगर किसी व्यक्ति को आवेदन करने के कोई परेशानी आ रही है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी परेशानी को हल कर सकते है।
सी.एम. हेल्पलाइन :181
निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397
केन्द्र सरकार की दिव्यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956