home page

चिरायु योजना के कार्य में लाएं तेजी

 | 
y

Govt Vacancy, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारंभ करेंगी. योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ 60 लाख अंत्योदय परिवार...

 चंडीगढ़, 24 नवंबर- (अर्चना सेठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारंभ करेंगी। योजना के तहत प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के एक करोड़ 60 लाख से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रदेश में चलाई जा रही ई-उपचार योजना के तहत 1.8 करोड़ लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का डाटा उपलब्ध है। ऐसे सभी लोगों का स्वास्थ्य डेटा एकत्र करने के लिए ई-उपचार का एक यूनिवर्सल पोर्टल बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित चिरायु हरियाणा योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरायु हरियाणा योजना कार्ड बनाने का कार्य शीघ्र किया जाए ताकि लोगों को योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके. उन्होंने कहा कि 5 दिसम्बर को इस योजना के 10 लाख कार्ड ग्राम एवं वार्ड स्तर पर वितरित करना सुनिश्चित करें।

       govt vacancy            

         Bageshwar News: वन भमि ने लटकाई बागेश्वर की पंपिंग पेयजल योजना

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरायु योजना के तहत प्रदेश के लगभग 28 लाख अंत्योदय परिवारों को जल्द से जल्द इस स्वास्थ्य योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए. इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार इन लाभार्थियों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कृतसंकल्प है।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किए जाएं ताकि इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और त्रुटि का समाधान आसानी से हो सके. चिरायु योजना का पंजीयन एवं स्वास्थ्य कार्ड नि:शुल्क बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है लेकिन कई केंद्रों पर कुछ राशि वसूले जाने की शिकायतें आ रही हैं। अधिकारियों को ऐसी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय चिकित्सा केन्द्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जायेगा. इसके लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सिविल अस्पतालों में चिकित्सकों, प्रयोगशालाओं, विशेषज्ञों की नियुक्ति के साथ ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए।