home page

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, MRP हुआ 500 रुपये. जानिए अपने शहर का दाम

 | 
Gas Cylinder

Gas Cylinder Price: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए गैस सिलेंडर के दाम में राहत की घोषणा की गई है. सरकार के नए फैसले के बाद अब सिर्फ ₹500 का सिलेंडर मिलेगा और इस कीमत पर लोग 1 साल में 12 सिलेंडर खरीद सकेंगे। गहलोत सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को यह तोहफा दिया है।

नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी
नई योजना के अनुसार 1 अप्रैल 2023 से उज्ज्वला योजना से जुड़े बीपीएल और गरीब परिवारों को 1 वर्ष में 12 सिलेंडर मात्र ₹500 प्रति सिलेंडर की दर से उपलब्ध कराये जायेंगे। इतना ही नहीं, सरकार इन लोगों को रसोई के उपकरण और किट भी मुहैया कराएगी, जिसमें गैस स्टोव और लाइटर शामिल होंगे.

CITY DEC 2022 NOV 2022
New Delhi ₹ 1,053.00 ₹ 1,053.00
Kolkata ₹ 1,079.00 ₹ 1,079.00
Mumbai ₹ 1,052.50 ₹ 1,052.50
Chennai ₹ 1,068.50 ₹ 1,068.50
Gurgaon ₹ 1,061.50 ₹ 1,061.50
Noida ₹ 1,050.50 ₹ 1,050.50
Bangalore ₹ 1,055.50 ₹ 1,055.50
Bhubaneswar ₹ 1,079.00 ₹ 1,079.00
Chandigarh ₹ 1,062.50 ₹ 1,062.50
Hyderabad ₹ 1,105.00 ₹ 1,105.00
Jaipur ₹ 1,056.50 ₹ 1,056.50
Lucknow ₹ 1,090.50 ₹ 1,090.50
Patna ₹ 1,151.00 ₹ 1,151.00
Trivandrum ₹ 1,062.00 ₹ 1,062.00


सबसे सस्ता सिलेंडर राजस्थान में मिलेगा
1 अप्रैल 2023 से लागू यह नया नियम राजस्थान राज्य में प्रभावी होगा और लोगों को महंगे गैस सिलेंडर से बचाएगा. आपको बता दें कि इस समय गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रुपये से ऊपर हैं जिससे गरीब और बीपीएल परिवार सब्सिडी योजना के बावजूद सिलेंडर लेने से कतरा रहे हैं.

आपको बता दें कि इस समय बिहार में सबसे ज्यादा गैस के दाम लोकल टैक्स की वजह से हैं. यहां एक सिलेंडर के लिए लोग 1151 रुपए चुका रहे हैं।