सरकार ने किसानों के लिए शुरू की खेत तालाब योजना, देखें क्या है जरूरी कागज और कहां से करें आवेदन

खेत तालाब योजना: देशभर में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है खेत तालाब योजना। खेत तालाब योजना के माध्यम से किसानों की सिंचाई समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। खेती के लिए पानी सबसे जरूरी है। जिसके लिए अधिकांश किसान बिजली पर आधारित नलकूप व अन्य साधनों पर निर्भर हैं, लेकिन इसके लिए भूमिगत जल की आवश्यकता होती है। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत सरकार किसानों के खेत के एक छोटे हिस्से पर तालाब का निर्माण करती है। जिसमें बारिश के पानी को संग्रहित किया जा सके। ताकि किसानों की सिंचाई की समस्या को खत्म या कम किया जा सके। इसमें किसानों को सब्सिडी दी जाती है। इससे किसान चाहें तो मछली पालन कर अधिक आमदनी भी कर सकते हैं। इससे ट्यूबवेल में शामिल किसानों की लागत भी कम आएगी।
इतना है अनुदान
इस योजना में सरकार द्वारा आधा यानी 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। यानी छोटा तालाब बनाने में करीब एक लाख रुपए का खर्च आता है, जिसमें से 50 हजार रुपए सरकार देगी। वहीं बड़ा तालाब बनाने में दो से ढाई लाख तक का खर्च आता है। जिसमें से आधी राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाती है। उत्तर प्रदेश में अनुदान से अब तक दो हजार से अधिक तालाबों का निर्माण किया जा चुका है। इस योजना में सरकार ने तालाब का आकार भी तय किया है। यदि आप छोटा तालाब बनाना चाहते हैं तो उसका आकार 22x20x3 मीटर होगा। बड़े तालाब का साइज 35x30x3 मीटर होगा।
ये लाभ खेत तालाब योजना से मिलेंगे
- जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।
- किसानों की सिंचाई की समस्या खत्म होगी।
- मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
- इसमें ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है ताकि किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
- किसानों की आय बढ़ेगी।
पात्रता क्या है?
- योजना का लाभ लेने के लिए आपको उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- अन्य किसी तालाब योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
- आवेदन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अल्पसंख्यक वर्ग के अंतर्गत आता है।
- आवेदक एक पंजीकृत किसान होना चाहिए।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- जाति प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- बैंक के खाते का विवरण।
- मोबाइल नंबर
- खेत के दस्तावेज।