RSMSSB CET Exam date 2023 : Rajasthan CET ग्रेजुएट लेवल की डेट बदली, यहां देखें नई तिथि
Fri, 16 Dec 2022
| 
Govt Vacancy Jobs, RSMSSB CET Graduate Level : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल की नई परीक्षा तिथि जारी की है। अब यह परीक्षा 7 और 8 जनवरी को होगी। जबकि पहले इसका आयोजन 6 से 9 जनवरी तक होना था। बदले परीक्षा कार्यक्रम के तहत अब दो ही दिन परीक्षा का आयोजन होगा। दोनों दिन दो-दो शिफ्टों में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 और दूसरी शिफ्ट ढाई से साढ़ें 5 बजे तक होगी। बोर्ड ने कहा है कि एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि अलग से जारी की जाएगी।
राजस्थान सीईटी 2022 के तहत 8 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है जिसमें 2996 पदों पर भर्ती की जाएंगी। सीईटी के परिणाम की वैधता एक साल होगी। परीक्षा कई शिफ्टों में होगी इसलिए इसमें नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी।
विभाग, पद का नाम और वैकेंसी
- गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर - 43
- जल संसाधन विभाग - जिलेदार - --
- पटवारी - 272
- कोष व लेखा विभाग - कनिष्ठ लेखाकार - 1923
- राजस्व मंडल - तहसील राजस्व लेखाकार - 198
- महिला अधिकारिता - पर्ववेक्षक - 176
- समेकित बाल विकास सेवाएं - पर्यवेक्षक - ---
- कारागार विभाग - उप जेलर - 49
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता - छात्रावास अधीक्षक ग्रेड - II - 335
मुख्य बिंदु
- - सीईटी परिणाम के बाद हर पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। कुल पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
- - ध्यान रहे यह सीईटी की ग्रेजुएशन स्तर की नौकरियों की विज्ञप्ति है। 12वीं के स्तर वाली विज्ञप्ति भी जल्द ही जारी होगी।
- - यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित होगी।
- - सीईटी में शामिल होने के अवसरों पर रोक नहीं।
- - भविष्य में फिर से बैठकर अपना स्कोर सुधार सकते हैं।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम 3 घंटे का होगा। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे।