home page

Download CTET 2022 Admit Card: जनवरी में होगी CTET की परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

 | 
CTET
Govt Vacancy Jobs, CTET 2022 एडमिट कार्ड: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जानी है। उम्मीदवार इसके लिए तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सीटीईटी परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि सीटीईटी की परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसकी वैधता आजीवन रहेगी। CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

CTET में 2 पेपर होते हैं
सीटीईटी परीक्षा के तहत 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक के सरकारी स्कूलों में भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं और पेपर 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के शिक्षकों के पदों पर भर्ती के योग्य माने जाते हैं।

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर CTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमें पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।