NEET PG Registration 2023: नीट पीजी के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रही आवेदन करने की पूरी प्रोसेस

NEET PG 2023 Registration: नीट पीजी 2023 का जरूरी नोटिस जारी कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 07 जनवरी 2023 से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट-ग्रेजुएट (NEET PG) 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जरूरी नोटिफिकेशन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी दोपहर 3 बजे से शुरू हुई और आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी रात 11:55 बजे है. परीक्षा निकाय 3 जनवरी को आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो खोलेगा जो 3 फरवरी तक खुला रहेगा। फोटोग्राफ को अपडेट करने के लिए 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच एक अतिरिक्त एडिट विंडो खोली जाएगी।
नीट पीजी 2023 का एडमिट कार्ड 27 फरवरी को जारी किया जाएगा और परीक्षा 5 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया जाएगा। बता दें कि NEET-PG 2023 शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए MD/MS/PG डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए सिंगल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट है।
NEET PG 2023 Schedule
इवेंट | तारीख |
एप्लिकेशन फॉर्म के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन | 7 से 23 जनवरी, 2023 |
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 27 जनवरी, 2023 |
एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन होने की तारीख | 30 जनवरी, 2023 |
एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख | 3 फरवरी, 2023 |
सेलेक्टिव करेक्शन विंडो ओपन होने की तारीख | 14 फरवरी, 2023 |
सेलेक्टिव करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख | 17 फरवरी, 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 27 फरवरी, 2023 |
एग्जाम की तारीख | 5 मार्च, 2023 |
रिजल्ट घोषित करने की तारीख | 31 मार्च, 2023 |
NEET PG 2023 के लिए कट-ऑफ | 31 मार्च, 2023 |
NEET PG 2023: जानिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर या govtvacancyjobs.com पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, 'NEET PG 2023' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 4: जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 5: ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें.
स्टेप 6: फीस जमा करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 7: कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.