home page

बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, देखें कब से शुरू होगी परीक्षा

 | 
Board Exam
Govt Vacancy Jobs, Chhattisgarh Board DateSheet 2023:  छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CGBSE) ने आज,कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीजीबीएसई 2023 डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और  कक्षा 12वीं की परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in. से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी की गई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं को बोर्ड परीक्षा 2 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 24 मार्च, 2023 को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड  परीक्षा 1 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 31 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। डेट शीट पीडीएफ वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है और इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

CGBSE कक्षा 10वीं परीक्षा की तारीखें

2 मार्च 2023- हिंदी
4 मार्च 2023- इंग्लिश
10 मार्च 2023-मैथेमेटिक्स
13 मार्च 2023-साइंस
15 मार्च 2023-वोकेशनल कोर्स
17 मार्च 2023-सोशल साइंस
21 मार्च 2023- थर्ड लैंग्वेंज
24 मार्च 2023- नेत्रहीनों के लिए संगीत और बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग

CGBSE कक्षा 12वीं परीक्षा की तारीखें

1 मार्च 2023- हिंदी
3 मार्च 2023- इंग्लिश
6 मार्च 2023- हिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज
11 मार्च 2023- ज्योग्राफी, फिजिक्स
14 मार्च 2023- पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री
16 मार्च 2023-सोशियोलॉजी
21 मार्च 2023- साइकोलॉजी
25 मार्च 2023- मैथेमेटिक्स
27 मार्च 2023- बायोलॉजी
28 मार्च 2023- IT हेल्थरकेयर
29 मार्च 2023- संस्कृत
31 मार्च 2023- मराठी, उर्दू, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, सिंधी

ये होगा परीक्षा का समय

छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी और उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे बांटी जाएंगी। सुबह 9:10 बजे से छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा। पेपर लिखने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा।

CGBSE Class 10, 12 Date Sheet: ऐसे चेक करें डेटशीट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- “Main Exam Year 2023 Time Table” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- डेटशीट का पीडीएफ खुलेगा।

स्टेप 4- 10वीं-12वीं की डेटशीट देखें और डाउनलोड करें।

स्टेप 5-  आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

CGBSE 2023: जनवरी में होगी 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) जनवरी 2023 में कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, CGBSE ने 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2022 आयोजित करने की योजना बनाई है।  छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्रैक्टिकल  परीक्षाओं की वास्तविक तिथियों की पुष्टि कर सकते हैं।

सीजीबीएसई के सचिव प्रोफेसर वी के गोयल ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि बोर्ड अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं  के नियमित छात्रों की  प्रैक्टिकल  परीक्षा 10 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया है।  इसके लिए सभी संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।