home page

SSC GD Exam GK Questions : जीडी कांस्टेबल परीक्षा में करना चाहते है टॉप तो याद कर लें सामान्य ज्ञान के ये प्रश्न

 | 
SSC GD Exam GK Questions

SSC GD Exam GK Questions : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से 45000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होने जा रही है। जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। अगर आप भी देने जा रहे हैं परीक्षा तो याद कर लें सामान्य ज्ञान के ये जरूरी सवाल। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 में ये सवाल पूछे गए थे।

प्रश्न-1. ओजोन का रिक्तीकरण (डिप्लेशन) सबसे ज्यादा किसके पास होता है ?
उत्तर- महासागर

प्रश्न-2. भारत में सर्वोच्च शांतिकाल वीरता पुरस्कार कौन सा है ?
उत्तर-अशोक चक्र

प्रश्न-3. डूरंड कप किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर-फुटबॉल

प्रश्न-4. भक्ति संत, अंण्डाल किस धार्मिक संप्रदाय से संबंधित थे ?
उत्तर-वैष्णव धर्म

You May Like
My Son Will Die Of Rare Cancer, If He Doesn't Receive Help. Save Him
Ketto
  by Taboola Sponsored Links 
प्रश्न-5. भारत की जीडीपी की गणना के लिए कौन सी संस्था जिम्मेदार है ?
उत्तर-केंद्रीय सांख्यकी कार्यालय

प्रश्न-6. भारत एक खोज (द डिस्कवरी ऑफ इंडिया) पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
उत्तर- पंडित जवाहर लाल नेहरू

प्रश्न-7. राग मिया मल्हार का सृजन किसने किया था ?
उत्तर-तानसेन

प्रश्न-8. जब सरकार का कुल राजस्व, उधार को छोड़कर, नियोजित व्यय से कम है, तो इसे क्या कहा जाता है ?
उत्तर-राजकोषीय घाटा

प्रश्न-9. जब आप 1 ग्राम तांबा पाउडर वाले चाइना डिश को गर्म करते हैं, तो पाउडर की सतह पर एक काला पदार्थ बनता है, इसका क्या कारण है ?
उत्तर-उपचयन (ऑक्सीकरण)

प्रश्न-10. बेडाक्विलाइन दवा को किस बीमारी के इलाज के लिए विकसित किया गया था ?
उत्तर-एमडीआर-टीबी