Redmi Note 12 5G सीरीज 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, Amazon-Flipkart पर होगी सेल

Redmi Note 12 Pro सीरीज आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज के साथ ही कंपनी अपना स्टैंडर्ड Redmi Note 12 5G हैंडसेट भी लॉन्च करेगी। प्रो सीरीज में दो फोन होंगे, Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro Plus। इस स्मार्टफोन सीरीज को आज यानी 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव देख सकते हैं। इस सीरीज में आपको 200MP का कैमरा लेंस मिलेगा। इसके अलावा आपको 120W की फास्ट चार्जिंग और अन्य फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के खास फीचर्स।
Redmi Note 12 5G में क्या होगा खास?
इस स्मार्टफोन में हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसका मेन लेंस 48MP का होगा। इसके अलावा फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले और अन्य खास फीचर्स मिलेंगे।
Redmi Note 12 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन
सीरीज के टॉप वेरिएंट यानी Note 12 Pro Plus 5G की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर के साथ आएगा। स्क्रीन एचडीआर 10+ और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी।
हैंडसेट में 200MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। हैंडसेट 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपए के बीच हो सकती है।
Redmi Note 12 Pro 5G की बात करें तो यह प्रो वेरिएंट का टोन्ड डाउन वर्जन होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका डिजाइन काफी हद तक प्रो प्लस वेरिएंट जैसा है। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।