भारत की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, देखे इसकी क्या है कीमत

Govt Vacancy, नई दिल्ली: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप पीएमवी इलेक्ट्रिक ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है।इस कार का नाम ईएएस-ई रखा गया है। खास बात यह है कि यह देश की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है।
PMV Electric ने EAS-E को 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि, यह कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद कंपनी इसकी कीमत बढ़ा सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि PMV Eas-E का वर्तमान में भारत में EV सेगमेंट में कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। हालांकि, इसका मुकाबला MG Motor की अपकमिंग Air EV से होगा। जिसे अगले साल 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही कंपनी ने EV के लिए लगभग 6,000 बुकिंग हासिल कर ली है। इस इलेक्ट्रिक कार को पीएमवी की आधिकारिक वेबसाइट से महज 2,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।
कार कितने सीटर है?
Airtel ने शुरू किया 65 का रिचार्ज प्लान, इंटरनेट के साथ मिलती है ये बड़ी सुविधाएं
PMV EaS-E देश में खरीदी जा सकने वाली सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। इसमें एक बार में दो वयस्क और एक बच्चा बैठ सकता है। कार को स्पष्ट रूप से शहर में उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी लंबाई 2,915 मिमी, चौड़ाई 1,157 मिमी और ऊंचाई 1,600 मिमी है। कार का व्हीलबेस 2,087 एमएम है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम है। साथ ही, EV का कर्ब वेट लगभग 550 किलोग्राम है।
यह कार कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है
Eas-E इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें सीट बेल्ट के साथ डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और एयरबैग होंगे। इसके अलावा कार में कनेक्टेड स्मार्टफोन से अलग-अलग राइडिंग मोड्स, फीट-फ्री ड्राइविंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल कंट्रोल की भी सुविधा मिलेगी।
कार की टॉप स्पीड क्या है?
जहां तक लुक्स की बात है, PMV EaS-E सर्कुलर हेडलैम्प्स के साथ काफी फंकी दिखती है. इसमें एलईडी लाइट्स, स्लिम एलईडी लैंप और हॉरिजॉन्टल टेलगेट मिलेगा। इलेक्ट्रिक कार के पावर आउटपुट की बात करें तो इसमें 13 hp की पावर और 50 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। यह 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकती है और महज 5 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
आपको कितनी रेंज मिलेगी?
पीएमवी ईएएस-ई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार 3 प्रकार के बैटरी पैक के विकल्प के साथ आती है। यह एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि इसकी सबसे कम रेंज 120 किलोमीटर के करीब होगी। इसे चार घंटे से अधिक समय में पूरी तरह से रिचार्ज किया जा सकता है। माइक्रो कार को किसी भी 15A चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी कार के साथ 3 kW का एसी चार्जर भी दे रही है।