RPSC टीचर ग्रेड 2 ग्रुप भर्ती के एडमिट कार्ड आज करेगा जारी, यहां से करे डाउनलोड
Sat, 17 Dec 2022
| 
Govt Vacancy Jobs, RPSC Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सीनियर टीचर ग्रेड 2 ग्रुप A का एडमिट कार्ड आज यानी 17 दिसंबर को जारी करेगा. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (RPSC Exam) के लिए आवेदन किए हैं, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (RPSC Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती परीक्षा 21 दिसंबर, 22, 23, 24, 26 और 27 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rpsc.rajasthan.gov.in/ या www.govtvacancyjobs.com पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (RPSC Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना एडमिट कार्ड (RPSC Admit Card 2022) देख सकते हैं. सीनियर टीचर ग्रेड II कॉम्प ग्रुप बी के लिए एडमिट कार्ड 18 दिसंबर को जारी किया जाएगा. ग्रुप सी का एडमिट कार्ड (RPSC Admit Card 2022) परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले आयोग की वेबसाइट और एसओएस पोर्टल पर जारी किया जाएगा.
RPSC Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- उस लिंक पर क्लिक करें, जहां RPSC Admit Card 2022 लिखा हो.
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- आपका RPSC Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.